जयपुर। राजस्थान इस समय भीषण कड़ाके की गर्मी और लू (Heatwave) की चपेट में है। पश्चिम राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर और चुरू में भीषण गर्मी है ।
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी राजस्थान के जिलों जैसे बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर और चुरू में पारा 46°C से 48°C के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा है।
- मौसम विभाग की चेतावनी: मौसम केंद्र जयपुर ने आगामी कुछ दिनों के लिए कई जिलों में ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है और दोपहर 11 बजे से शाम 4 बजे तक अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी है।