Bikaner: पीबीएम हॉस्पिटल में 22 सौ काले चश्मे किए भेंट

वीर सावरकर पर्यावरण सेवा समिति कl एक और सामाजिक सरोकार

बीकानेर। सामाजिक संस्था वीर सावरकर पर्यावरण सेवा समिति की प्रेरणा से शुक्रवार को भामाशाहों के सहयोग से पीबीएम नेत्र चिकित्सालय में 2200 काले चश्मे सप्रेम भेंट किए गए।

उल्लेखनीय है कि संस्था द्वारा विगत ढाई वर्षो से लगातार नेत्र चिकित्सालय में मोतियाबिंद एवं अन्य नेत्र रोगियों के लिए काले चश्में निशुल्क भेंट किए जा रहे हैं तथा भामाशाहों और अनेक संस्थाओं के सहयोग से अब तक कुल 22000 से अधिक काले चश्में वितरित किए जा चुके हैं।

समिति के सचिव मोहित राजपुरोहित ने बताया कि शुक्रवार को स्व. राजेंद्र सिंह राजपुरोहित (मादा) की स्मृति में उनके अभिन्न मित्र भँवर सिंह बिलोचिया और भंवर लाल स्वामी श्री करणी ट्रेडर्स के सहयोग से यह सेवा कार्य सम्पादित किया गया। समिति की ओर से इस पुनीत कार्य को वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती के उपलक्ष्य में समर्पित किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, समिति के मुख्य संस्थापक पूर्व पार्षद उम्मेद सिंह राजपुरोहित, सचिव मोहित राजपुरोहित, दुष्यन्त चौहान, मुकेश पीबीएम नेत्र चिकित्सालय में 2200 काले चश्मे किए गए भेंटपंजाबी, किशन खींची,अजय खत्री,महेंद्र सिंह राजपुरोहित, अभिमन्यु राजपुरोहित इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि संस्था पर्यावरण को लेकर वृद्ध स्तर पर काम कर रही है। इस सामाजिक सरोकार के साथ साथ संस्था नेत्र चिकित्सा विभाग में काले चश्मे भेंट करवाने का बीड़ा भी उठा रखा है। इसी क्रम में शुक्रवार को पीबीएम हॉस्पिटल में 22सौ चश्मे वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *