जयपुर। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की बहुप्रतीक्षित किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ के भारत में प्रकाशन को लेकर उठा विवाद अब सीधे सियासी अखाड़े में पहुंच गया है। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किताब के प्रकाशन से जुड़े घटनाक्रम को लेकर केंद्र सरकार पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए अभिव्यक्ति की आजादी पर दबाव डालने का आरोप लगाया है।
गहलोत का कहना है कि सोनिया गांधी की किताब का प्रकाशन भारत में पहले 10 नवंबर को होना प्रस्तावित था, लेकिन अब पेंग्विन रैंडम हाउस इंडिया ने भारत में इसे प्रकाशित करने से कदम पीछे खींच लिए हैं। कांग्रेस नेता ने इसके पीछे किसी तरह के दबाव की आशंका जताते हुए कहा कि ‘कोई न कोई दबाव तो है, चाहे पीएमओ का हो या किसी और का, यह तो वक्त बताएगा।’
‘कुछ अंश हटाने को कहा, सोनिया ने साफ मना कर दिया’
