राजस्थान मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चाएं तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे के बाद माना जा रहा है कि जल्द ही नए चेहरों को शामिल किया जाएगा।
राजनीतिक गलियारों में बीकानेर संभाग से दो विधायकों के नाम चर्चा में हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार क्षेत्रीय और जातीय संतुलन को ध्यान में रखा जा रहा है।
