चूरू में 28 नवंबर को सभी 13 पंचायत समितियों के उप प्रधान पदों के निर्वाचन के लिए बैठक आयोजित की जाएगी।
राजस्थान पंचायती राज अधिनियम, 1994 और राजस्थान पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 59, 61 और 62 के अनुसार यह बैठक आयोजित की जाएगी।
निर्वाचन प्रक्रिया
उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पिता सोनी ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न करवाई जाएगी। बैठक सुबह 10 बजे शुरू होगी, जिसके बाद नाम निर्देशन-पत्र सुबह 11 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे। नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा सुबह 11:30 बजे से की जाएगी और अभ्यर्थी दोपहर 1 बजे तक अपने नाम निर्देशन-पत्र वापस ले सकेंगे। यदि आवश्यक हुआ तो मतदान दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे के मध्य करवाया जाएगा।
- सरदारशहर पंचायत समिति के लिए पुराना सभागार में बैठक होगी।
- सरदारशहर पूर्व पंचायत समिति के लिए नवीन सभागार में बैठक होगी।
