सवाई माधोपुर जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के चतुर्थ चरण के तहत शनिवार को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान शांतिपूर्ण माहौल में जारी है। सुबह 7 बजे मतदान प्रारंभ होने के साथ ही विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम के अनुसार, अपरान्ह 3 बजे तक जिले में कुल 3 लाख 93 हजार 424 मतदाताओं में से 1 लाख 99 हजार 484 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार जिले में कुल 50.70 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
विभिन्न क्षेत्रों में मतदान का प्रतिशत
चौथ का बरवाड़ा में 1 लाख 1 हजार 667 मतदाताओं में से 54 हजार 807 ने मतदान किया, जहां मतदान प्रतिशत 53.91 रहा। गंगापुर सिटी में 1 लाख 86 मतदाताओं में से 52 हजार 454 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया और मतदान प्रतिशत 52.41 दर्ज किया गया।
