Skip to content
हिन्दी
BREAKING

सवाई माधोपुर में चौथे चरण का मतदान जारी, अपरान्ह 3 बजे तक 50.70% वोटिंग

Updated:

सवाई माधोपुर जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के चौथे चरण के तहत शनिवार को मतदान जारी है। अपरान्ह 3 बजे तक 50.70 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

जिले में शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण मतदान जारी, अपरान्ह 3 बजे तक 50.70 प्रतिशत मतदान
— सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

सवाई माधोपुर जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के चतुर्थ चरण के तहत शनिवार को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान शांतिपूर्ण माहौल में जारी है। सुबह 7 बजे मतदान प्रारंभ होने के साथ ही विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम के अनुसार, अपरान्ह 3 बजे तक जिले में कुल 3 लाख 93 हजार 424 मतदाताओं में से 1 लाख 99 हजार 484 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार जिले में कुल 50.70 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

विभिन्न क्षेत्रों में मतदान का प्रतिशत

चौथ का बरवाड़ा में 1 लाख 1 हजार 667 मतदाताओं में से 54 हजार 807 ने मतदान किया, जहां मतदान प्रतिशत 53.91 रहा। गंगापुर सिटी में 1 लाख 86 मतदाताओं में से 52 हजार 454 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया और मतदान प्रतिशत 52.41 दर्ज किया गया।

सवाई माधोपुर में 1 लाख 17 हजार 964 मतदाताओं में से 56 हजार 530 लोगों ने वोट डाले, जिससे यहां 47.92 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं वजीरपुर में 73 हजार 707 मतदाताओं में से 35 हजार 693 मतदाताओं ने मतदान किया और मतदान प्रतिशत 48.43 दर्ज किया गया।

मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाएं और मतदाताओं का उत्साह

चतुर्थ चरण के तहत सवाई माधोपुर पंचायत समिति के 143, चौथ का बरवाड़ा के 123, गंगापुर सिटी के 115 और वजीरपुर के 75 सहित कुल 456 मतदान केंद्रों पर वोटिंग कराई जा रही है। जिले में जिला परिषद के 15 वार्डों और पंचायत समिति सदस्यों के 78 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए कुल 293 प्रत्याशी मैदान में हैं।

ग्रामीण अंचलों के मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। पहली बार वोट डालने वाले युवाओं के साथ-साथ महिलाओं और बुजुर्गों में भी मतदान को लेकर विशेष उत्साह नजर आ रहा है।

स्रोत: Times of Rajasthan

Source: Times of Rajasthan

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News