मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

जयपुर में चतुर्थ चरण के पंचायत चुनाव में मतदान संपन्न, जिला निर्वाचन अधिकारी ने निरीक्षण किया

अपडेट:

जयपुर जिले में 14 नवंबर को चतुर्थ चरण के पंचायत चुनाव में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतदान संपन्न हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने बस्सी, तूंगा, जमवारामगढ़ एवं आंधी पंचायत समितियों के मतदान केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

शेयर करें
जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिनभर विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर लिया मतदान व्यवस्थाओं का जायजा,
— सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

जयपुर जिले में 14 नवंबर को चतुर्थ चरण के पंचायत चुनाव में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतदान संपन्न हुआ।

इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) जयपुर संदेश नायक ने बस्सी, तूंगा, जमवारामगढ़ एवं आंधी पंचायत समितियों के विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर मतदान व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

मतदान का निरीक्षण

जिला निर्वाचन अधिकारी ने खोखावाला और भांगड़ कला के अलग-अलग मतदान केंद्रों पर पहुँच कर मतदान प्रक्रिया का अवलोकन किया।

वहाँ तैनात मतदान कार्मिकों से निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली और मतदाताओं के लिए की गई व्यवस्थाओं, मतदान प्रक्रिया के संचालन तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की पालना का निरीक्षण किया।

शांतिपूर्ण मतदान की सराहना

संदेश नायक ने चतुर्थ चरण के मतदान को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने में सहयोग देने के लिए बस्सी, तूंगा, जमवारामगढ़ एवं आंधी पंचायत समितियों के समस्त मतदाताओं, आमजन, जनप्रतिनिधियों एवं निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों और कार्मिकों का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग एवं सक्रिय भागीदारी से मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

आगामी चरण

उल्लेखनीय है कि चतुर्थ चरण के तहत इन चारों पंचायत समितियों में पंच एवं सरपंच पदों के लिए 16 नवंबर को मतदान होगा तथा उपसरपंच का चुनाव 17 नवंबर को होगा।

स्रोत: Times of Rajasthan

स्रोत: Times of Rajasthan

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें