मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

बूंदी में 14 और 16 नवंबर को मतदान के दिन कृषि उपज मंडियों में अवकाश

अपडेट:

बूंदी जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत 14 और 16 नवंबर को मतदान के दिन संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों की कृषि उपज मंडियों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

शेयर करें
14 और 16 नवंबर को मतदान दिवस पर संबंधित निर्वाचन क्षेत्र की कृषि उपज मंडियों में रहेगा अवकाश
— Times of Rajasthan

बूंदी जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के मद्देनजर मतदान के दिन संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में स्थित कृषि उपज मंडियों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस दौरान मंडियों में नीलामी एवं सभी प्रकार की व्यापारिक गतिविधियां पूरी तरह से बंद रहेंगी।

प्रभारी अधिकारी सामान्य एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर (सीलिंग) रमेश देव द्वारा जारी आदेशानुसार, मंडी समितियों में कार्यरत कार्मिकों एवं व्यापारियों को मताधिकार का प्रयोग करने की सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। चतुर्थ चरण के चुनाव के तहत बूंदी, खटकड़, दबलाना, हिंडोली, नैनवां, लाखेरी और केशवरायपाटन निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा।

मतदान की तिथियां और अवकाश

इन क्षेत्रों में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए 14 नवंबर को मतदान होगा। वहीं, सरपंच व पंच पदों के लिए 16 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और दोनों दिन संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों की कृषि उपज मंडियों में पूर्ण रूप से अवकाश रहेगा।

आदेशानुसार यदि किसी क्षेत्र में पुनर्मतदान की स्थिति उत्पन्न होती है, तो पुनर्मतदान की तिथि पर भी उस संबंधित निर्वाचन क्षेत्र की मंडी समिति में सार्वजनिक अवकाश लागू रहेगा। इससे पूर्व जिला निर्वाचन अधिकारी हरफूल सिंह यादव द्वारा 14 व 16 नवंबर को संबंधित क्षेत्रों के सरकारी एवं अर्द्धसरकारी कार्यालयों में भी अवकाश घोषित किया जा चुका है।

स्रोत: Times of Rajasthan

स्रोत: Times of Rajasthan

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें