विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) 2027 : राजस्थान में मतदाता सूचीयों का हुआ प्रारूप प्रकाशन— राजनैतिक दलों को प्रारूप मतदाता सूची सौंपी
जयपुर, दिनांक : 12 नवंबर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राजस्थान में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (Special Summary Revision–SSR) 2027 के कार्यक्रम के अनुरूप मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण की प्रक्रिया निर्धारित समय-सारणी के अनुसार संपादित की जा रही है। इस पुनरीक्षण के लिए अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 निर्धारित की गई है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत 12 नवंबर 2026 को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन किया गया। इसके पश्चात 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी तथा प्राप्त दावे-आपत्