स्पीकर श्री देवनानी ने किया ‘विजन 2047’ पोस्टर का विमोचन— बच्चों को समझाएं कर्तव्य – श्री देवनानी श्री देवनानी ने बच्चों को बताई विधान सभा की कार्यप्रणाली फ्यूचर सोसायटी और यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में विधान सभा पहुंचे बच्चों ने किया संग्रहालय का अवलोकन
जयपुर , 20 नवम्बर। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा है कि बच्चों को संस्कारवान और ज्ञानवान बनाने के लिए उन्हें कर्तव्यों की जानकारी देना आवश्यक है। श्री देवनानी ने बच्चों से कहा कि वे भारतीय ज्ञान परम्परा पर गर्व की अनुभूति करें। गहराई से प्रत्येक बात को समझें। पुरातन भारतीय संस्कृति को आधुनिकता से जोड़े। गीता से कर्म की भावना और रामायण से संस्कार सीखे। विकसित भारत 2047 में योगदान देने के लिए बच्चों को नौकरी देने वाला बनना होगा। इस मौके पर स्पीकर श्री देवनानी न