तीन दिवसीय बूंदी महोत्सव का भव्य शुभारंभ आज
गणेश पूजन से होगा महोत्सव का आगाज, तीन दिन तक बिखरेंगे लोक संस्कृति के रंग
बूंदी, 26 नवंबर। ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध छोटी काशी बूंदी एक बार फिर तीन दिवसीय पर्यटन एवं सांस्कृतिक उत्सव 'बूंदी महोत्सव-2026' के रंगों में रंगने जा रही है। पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन बूंदी के संयुक्त तत्वावधान में 27 से 29 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस महोत्सव में लोक संस्कृति, कला, परंपरा, पर्यटन और मनोरंजन का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। तीन दिनों तक शहर के प्रमुख ऐतिहासिक एवं पर्यटन स्थलों पर विभिन्न सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।