मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

जयपुर: मुख्यमंत्री ने राइजिंग राजस्थान के एमओयू पर तेजी से अमल करने को कहा

अपडेट:

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने और एमओयू के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए।

शेयर करें
राइजिंग राजस्थान के एमओयू को धरातल पर उतारने में तेजी लाएं, निवेशकों को हरसंभव सहयोग कराएं उपलब्ध
— सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

जयपुर, 27 नवम्बर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के निवेश समझौतों (एमओयू) के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि निवेशकों को हरसंभव सहयोग उपलब्ध करवाया जाए और सभी विभाग एमओयू के धरातल पर क्रियान्वयन के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें।

एमओयू की नियमित माॅनिटरिंग के निर्देश

मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि वे अपने विभाग के एमओयू के क्रियान्वयन की नियमित समीक्षा करें और आवश्यक स्वीकृतियों में तेजी लाएं।

  • मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को इस सम्पूर्ण कार्य की माॅनिटरिंग के निर्देश दिए।
  • उन्होंने कहा कि राइजिंग राजस्थान के निवेश समझौते प्रदेश की आर्थिक प्रगति, औद्योगिक विस्तार और रोजगार सृजन के लिए महत्वपूर्ण हैं।

स्रोत: Times of Rajasthan

स्रोत: Times of Rajasthan

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें