मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

पेंशनर्स 30 नवम्बर तक करवाएं वार्षिक भौतिक सत्यापन

अपडेट:

जिले के समस्त राज्य सरकार के सिविल एवं पारिवारिक पेंशनर्स के लिए वर्ष 2026 का वार्षिक भौतिक सत्यापन करवाना अनिवार्य है। सत्यापन की अंतिम तिथि 30 नवम्बर निर्धारित की गई है। कोषाधिकारी अस्मिता मीना ने बताया कि जिन पेंशनर्स ने अभी तक अपना वार्षिक भौतिक सत्यापन नहीं करवाया है, वे अंतिम तिथि से पहले अनिवार्य रूप से जीवित प्रमाण-पत्र जमा करवाएं। निर्धारित समय में सत्यापन नहीं करवाने पर आगामी माह में पेंशन भुगतान अस्थायी रूप से बंद किया जा सकता है। घर बैठे भी निःशुल्क करवा सकते हैं सत्यापन:- उन्हों

शेयर करें

जिले के समस्त राज्य सरकार के सिविल एवं पारिवारिक पेंशनर्स के लिए वर्ष 2026 का वार्षिक भौतिक सत्यापन करवाना अनिवार्य है। सत्यापन की अंतिम तिथि 30 नवम्बर निर्धारित की गई है।

कोषाधिकारी अस्मिता मीना ने बताया कि जिन पेंशनर्स ने अभी तक अपना वार्षिक भौतिक सत्यापन नहीं करवाया है, वे अंतिम तिथि से पहले अनिवार्य रूप से जीवित प्रमाण-पत्र जमा करवाएं। निर्धारित समय में सत्यापन नहीं करवाने पर आगामी माह में पेंशन भुगतान अस्थायी रूप से बंद किया जा सकता है।

घर बैठे भी निःशुल्क करवा सकते हैं सत्यापन:- उन्होंने बताया कि पेंशनर्स चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को छोड़कर किसी भी कार्यरत राज्य कर्मचारी की एसएसओ आईडी के माध्यम से आईएफएमएस 3.0 के एम्प्लॉयी सेल्फ सर्विस (ईएसएस) विकल्प पर जाकर आधार ओटीपी (ई-सिग्नेचर) के जरिए बिना बायोमेट्रिक के पूर्णतः निःशुल्क सत्यापन करवा सकते हैं।

इसके अलावा पेंशनर्स ई-मित्र केंद्र, कोष एवं उपकोष कार्यालय में उपस्थित होकर भी सत्यापन करवा सकते हैं। राज्य सरकार के जीवित प्रमाण-पत्र मोबाइल ऐप एवं पोर्टल के माध्यम से भी यह सुविधा उपलब्ध है।

सत्यापन के लिए ये दस्तावेज रखें साथ:- पेंशनर्स सत्यापन करवाते समय अपना पीपीओ नंबर, आधार कार्ड, बैंक पासबुक तथा आधार से लिंक मोबाइल नंबर साथ रखें, ताकि सत्यापन की प्रक्रिया आसानी से पूरी हो सके।

---000---

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला सवाई माधोपुर) · 27 नवम्बर 2026, 05:35 PM — मूल विज्ञप्ति

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें