कोटपूतली-बहरोड़ में 20 नवंबर को जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतगणना होगी। प्रातः 8 बजे से पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना और दोपहर 1 बजे से जिला परिषद सदस्यों की मतगणना होगी।

मतगणना की व्यवस्थाएं पूरी

मतगणना के लिए जिले की सभी 8 पंचायत समितियों में कक्ष एवं टेबलवार व्यवस्थाएं निर्धारित की गई हैं। प्रत्येक पंचायत समिति में अलग-अलग मतगणना प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।

  • पंचायत समिति कोटपूतली में 90 मतदान केंद्रों के लिए 9 टेबल एवं 1 आरओ टेबल की व्यवस्था।
  • पंचायत समिति नीमराना में 136 मतदान केंद्रों के लिए 12 टेबल एवं 1 आरओ टेबल की व्यवस्था।
  • पंचायत समिति नारायणपुर में 96 मतदान केंद्रों के लिए 9 टेबल एवं 1 आरओ टेबल की व्यवस्था।

स्रोत: Times of Rajasthan