मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

जिले में विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक कलक्टर ने कहा: विभागीय परियोजनाओं को चुनाव प्रक्रिया की तरह जिम्मेदारी और टीम भावना के साथ पूरा करें

अपडेट:

जिला कलक्टर काना राम ने विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को आधारभूत परियोजनाओं को समयबद्ध प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को अपनी परियोजनाओं को उसी तरह जिम्मेदारी और टीम भावना के साथ पूरा करना चाहिए, जैसे निर्वाचन से संबंधित कार्य सम्पन्न किए जाते हैं। जिला कलक्टर बुधवार को सवाई माधोपुर जिले में संचालित अथवा प्रक्रियाधीन महत्वपूर्ण आधारभूत परियोजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए गठित प्रोजेक्ट ओवरसाइट कमेटी की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे

शेयर करें
जिले में विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक 
 कलक्टर ने कहा: विभागीय परियोजनाओं को चुनाव प्रक्रिया की तरह जिम्मेदारी और टीम भावना के साथ पूरा करें

जिला कलक्टर काना राम ने विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को आधारभूत परियोजनाओं को समयबद्ध प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को अपनी परियोजनाओं को उसी तरह जिम्मेदारी और टीम भावना के साथ पूरा करना चाहिए, जैसे निर्वाचन से संबंधित कार्य सम्पन्न किए जाते हैं।

जिला कलक्टर बुधवार को सवाई माधोपुर जिले में संचालित अथवा प्रक्रियाधीन महत्वपूर्ण आधारभूत परियोजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए गठित प्रोजेक्ट ओवरसाइट कमेटी की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं से जुड़े अधिकारियों से कहा कि आम चुनाव के दौरान विभिन्न विभागों के राजकीय कार्मिक बड़ी संख्या में जुटते हैं, लेकिन सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में सफलता पूर्वक सम्पन्न कर लिए जाते हैं। यदि अधिकारी उसी जिम्मेदारी, प्राथमिकता और टीम भावना के साथ विभागीय परियोजनाओं पर कार्य करें, तो सभी परियोजनाएं सफलतापूर्वक समय पर लागू की जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए वरिष्ठ अधिकारियों को अपने पद के अहंकार को छोड़कर जिम्मेदारी के साथ काम करना होगा।

काना राम ने जलदाय, सड़क निर्माण, जल संसाधन, चिकित्सा शिक्षा, कृषि उद्यानिकी और नगरीय विकास से संबंधित विभागों की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इन परियोजनाओं में सूरवाल कुश्तला बाईपास, लटिया नाले पर एलिवेटेड सड़क और सौन्दर्यकरण कार्य, मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल के भवन निर्माण, अमृत 2.0 के तहत सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी और बामनवास में पेयजल एवं सीवरेज कार्य तथा ईसरदा और चम्बल प्रोजेक्ट्स से जुड़ी पेयजल और सिंचाई परियोजनाओं की विस्तार से समीक्षा की।

जिला कलक्टर ने अधिकारियों से कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए इन परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करें। जिन परियोजनाओं के पूर्ण होने की अवधि बीत चुकी है, उनके लिए कलक्टर ने विभागीय अधिकारियों से नई समय-सीमा को पुर्ननिर्धारित करने तथा संबंधित संवेदक के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

बैठक में उपखण्ड अधिकारी सवाई माधोपुर शिवराज मीना, उपखण्ड अधिकारी बामनवास नीतू मीणा, नगर परिषद आयुक्त दलीप पूनिया सहित जलदाय, विद्युत, जल संसाधन, सार्वजनिक निर्माण, चिकित्सा शिक्षा विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

---000---

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला सवाई माधोपुर) · 18 नवम्बर 2026, 05:42 PM — मूल विज्ञप्ति

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें