मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

* 20 नवम्बर को राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में होगी जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों की मतगणना *

अपडेट:

* 20 नवम्बर को राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में होगी जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों की मतगणना * प्रतापगढ़, 18 नवम्बर। पंचायतीराज आमचुनाव-2026 के अंतर्गत तृतीय एवं चतुर्थ चरण में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए सम्पन्न मतदान की मतगणना 20 नवम्बर 2026 को राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, प्रतापगढ़ में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी। जिला प्रशासन द्वारा मतगणना के लिए कक्ष, टेबल, प्रवेश, पार्किंग एवं सुरक्षा सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित की गई हैं। * प्रातः 08ः00 बज

शेयर करें

* 20 नवम्बर को राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में होगी जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों की मतगणना *

प्रतापगढ़, 18 नवम्बर। पंचायतीराज आमचुनाव-2026 के अंतर्गत तृतीय एवं चतुर्थ चरण में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए सम्पन्न मतदान की मतगणना 20 नवम्बर 2026 को राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, प्रतापगढ़ में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी। जिला प्रशासन द्वारा मतगणना के लिए कक्ष, टेबल, प्रवेश, पार्किंग एवं सुरक्षा सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित की गई हैं।

* प्रातः 08ः00 बजे से होगी मतगणना * निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 20 नवम्बर को 08ः00 बजे से मतगणना की जाएगी। मतगणना कार्य से जुड़े अधिकारी एवं कार्मिक निर्धारित समय से पूर्व मतगणना स्थल पर उपस्थित रहेंगे।

* 8 पंचायत समितियों के लिए पृथक मतगणना कक्ष *

राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में जिले की सभी 8 पंचायत समितियों के सदस्य व जिला परिषद सदस्य पदों की मतगणना के लिए पृथक-पृथक कक्ष निर्धारित किए गए हैं। पंचायत समितिवार व्यवस्था के अनुसार प्रतापगढ़ पंचायत समिति की मतगणना कक्ष संख्या 215, सुहागपुरा की 109, अरनोद की 208, दलोट की 125, पीपलखूंट की 211 में होगी। इसी प्रकार छोटीसादड़ी पंचायत समिति की कक्ष संख्या 206, धरियावद की 112 तथा धमोत्तर की कक्ष संख्या 114 निर्धारित की गई है।

प्रत्येक पंचायत समिति व जिला परिषद सदस्यों के निर्वाचन क्षेत्रों के लिए निर्धारित टेबलों पर मतगणना की जाएगी। पंचायत समिति सदस्य व जिला परिषद सदस्य पदों से संबंधित डाक मतपत्रों की गणना सम्बन्धित बूथों के लिए नियत टेबल पर की जाएगी।

पंचायत समिति प्रतापगढ़ में कुल 17 पंचायत समिति सदस्य, 05 जिला परिषद सदस्य निर्वाचन क्षेत्रों के 90 मतदान केंद्रों के लिए कक्ष संख्या 215 निर्धारित है। यहां 07 मतगणना टेबल तथा 01 आरओ टेबल की व्यवस्था रहेगी।

* इसी प्रकार: *

• पंचायत समिति सुहागपुरा: कुल 15 पंचायत समिति सदस्य, 02 जिला परिषद सदस्य, 42 मतदान केंद्र, कक्ष संख्या 109, मतगणना टेबल 06 एवं आरओ टेबल 01। • पंचायत समिति अरनोद: कुल 15 पंचायत समिति सदस्य, 02 जिला परिषद सदस्य, 58 मतदान केंद्र, कक्ष संख्या 208, मतगणना टेबल 07 एवं 01 आरओ टेबल। • पंचायत समिति दलोट : कुल 15 पंचायत समिति सदस्य, 02 जिला परिषद सदस्य, 68 मतदान केंद्र, कक्ष संख्या 125, 06 मतगणना टेबल एवं 01 आरओ टेबल। • पंचायत समिति पीपलखूंट : कुल 17 पंचायत समिति सदस्य, 03 जिला परिषद सदस्य, 98 मतदान केंद्र, कक्ष संख्या 211, 09 मतगणना टेबल एवं 01 आरओ टेबल। • पंचायत समिति छोटीसादड़ी : कुल 19 पंचायत समिति सदस्य, 04 जिला परिषद सदस्य , 123 मतदान केंद्र, कक्ष संख्या 206, 08 मतगणना टेबल एवं 01 आरओ टेबल। • पंचायत समिति धरियावद रू कुल 25 पंचायत समिति सदस्य, 05 जिला परिषद सदस्य , 140 मतदान केंद्र, कक्ष संख्या 112, 09 मतगणना टेबल एवं 01 आरओ टेबल। • पंचायत समिति धमोत्तर : कुल 15 पंचायत समिति सदस्य, 02 जिला परिषद सदस्य , 80 मतदान केंद्र, कक्ष संख्या 114, 06 मतगणना टेबल एवं 01 आरओ टेबल।

* बिना अधिकृत पास प्रवेश नहीं, मोबाइल एवं फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी प्रतिबंधित *

मतगणना परिसर में केवल वैध एवं अधिकृत प्रवेश पत्रधारी व्यक्तियों को ही प्रवेश दिया जाएगा। प्रत्येक अधिकृत व्यक्ति को प्रवेश के समय पास का सत्यापन एवं निर्धारित सुरक्षा जांच करवाना अनिवार्य होगा। बिना अधिकृत पास किसी भी व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

मतगणना परिसर में मोबाइल फोन के माध्यम से फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी। इसके अतिरिक्त मोबाइल फोन, बीड़ी, तम्बाकू तथा अन्य प्रतिबंधित अथवा अनधिकृत वस्तुओं को मतगणना स्थल पर ले जाना निषिद्ध रहेगा।

मतगणना परिसर की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जाएगी तथा सुरक्षा कार्मिकों द्वारा सतत निगरानी रखी जाएगी। प्रवेश एवं निकास द्वारों पर निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत जांच की जाएगी।

* पार्किंग एवं आवागमन के लिए निर्धारित व्यवस्था *

मतगणना में शामिल प्रत्याशियों एवं उनके अधिकृत गणन अभिकर्ताओं के वाहनों के लिए पार्किंग स्थल राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय प्रतापगढ़ के सामने निर्धारित किया गया है। वहीं मतगणना कार्य में नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के वाहनों की पार्किंग राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय प्रतापगढ़ के परिसर में निर्धारित स्थल पर रहेगी। सभी संबंधितों से निर्धारित पार्किंग स्थल का ही उपयोग करने की अपील की गई है।

* मतगणना अधिकारियों एवं कार्मिकों को सौंपी जिम्मेदारियां *

मतगणना प्रक्रिया को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रत्येक पंचायत समिति में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों की मतगणना हेतु आवश्यक प्रभार एवं दायित्व निर्धारित किए गए हैं। वार्डवार मतगणना टेबलों का आवंटन तथा संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों की जिम्मेदारियां भी तय की गई हैं। संबंधित कार्मिकों को निर्धारित समय पर उपस्थित होकर सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं।

* प्रत्याशियों एवं गणन अभिकर्ताओं से नियमों की पालना की अपील *

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर शुभम चौधरी ने समस्त हितधारकों, गणन अभिकर्ताओं तथा निर्वाचन कार्य में नियुक्त अधिकारियों-कर्मचारियों से मतगणना स्थल पर निर्धारित व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा निर्देशों की पालना करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अपना अधिकृत प्रवेश पत्र साथ रखें तथा सुरक्षा जांच में सहयोग करें।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतगणना से जुड़ी सभी तैयारियां निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करते हुए व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाए। जिला प्रशासन द्वारा मतगणना के सुचारु संचालन के लिए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं, ताकि 20 नवम्बर को मतगणना प्रक्रिया निर्विघ्न, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो।

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला प्रतापगढ़) · 18 नवम्बर 2026, 05:43 PM — मूल विज्ञप्ति

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें