





जयपुर, 27 नवंबर। ग्रामीण राजस्थान के विकास को नई गति देने तथा राज्य की प्राथमिकता क्षेत्र ऋण क्षमता का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड), राजस्थान क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा शुक्रवार को कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान में राज्य ग्रामीण विकास कॉन्क्लेव 2026-27 का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने ग्रामीण विकास को विकसित राजस्थान-2047 के लक्ष्य की प्राप्ति का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए वित्तीय समावेशन, ऋण प्रवाह, महिला सशक्तीकरण एवं विभिन्न संस्थाओं के समन्वित प्रयासों पर जोर दिया।
