

जयपुर ,
21 नवम्बर।
अपडेट:
जयपुर , 21 नवम्बर। महानिदेशक पुलिस राजस्थान श्री राजीव कुमार शर्मा ने शनिवार को जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से महिला सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पत्रिका गेट , जवाहर सर्किल पर स्थापित महिला सुरक्षा एवं सहायता बूथ (पिंक बूथ) का उद्घाटन किया। वहीं , अशोक नगर टी-पॉइंट (महारानी कॉलेज के पास) , गौरव टावर के पास तथा सिटी पार्क , मानसरोवर स्थित अन्य तीन पिंक बूथों का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया। डीजीपी श्री शर्मा ने इस पहल के लिए पुलिस कमिश्नर श्री सचिन मित्तल एवं जयपुर पुलिस क



जयपुर ,
21 नवम्बर।
महानिदेशक पुलिस राजस्थान श्री राजीव कुमार शर्मा ने शनिवार को जयपुर पुलिस
कमिश्नरेट की ओर से महिला सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से
पत्रिका गेट , जवाहर सर्किल पर स्थापित महिला सुरक्षा एवं सहायता बूथ (पिंक बूथ) का
उद्घाटन किया। वहीं , अशोक नगर टी-पॉइंट (महारानी कॉलेज के पास) , गौरव टावर के
पास तथा सिटी पार्क , मानसरोवर स्थित अन्य तीन पिंक बूथों का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ
किया।
डीजीपी श्री
शर्मा ने इस पहल के लिए पुलिस कमिश्नर श्री सचिन मित्तल एवं जयपुर पुलिस की पूरी
टीम को बधाई देते हुए कहा कि महिला सुरक्षा एवं सहायता बूथ (पिंक बूथ) की स्थापना
से महिलाओं एवं बालिकाओं को सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षित माहौल के साथ-साथ
त्वरित सहायता भी उपलब्ध हो सकेगी।
पुलिस कमिश्नर
श्री सचिन मित्तल ने बताया कि प्रथम चरण में जयपुर के चार प्रमुख स्थानों पर पिंक
बूथ स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों पर महिला पुलिसकर्मी सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक दो
शिफ्टों में उपस्थित रहेंगी। किसी भी महिला या बालिका को आवश्यकता होने पर तत्काल
सहायता , शिकायत
के संबंध में मार्गदर्शन एवं आवश्यक पुलिस सहयोग सुनिश्चित हो सकेगा। पुलिस
कमिश्नर ने कहा कि महिलाओं के लिए पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुरक्षित करने के लिए
पिंक बूथों पर आधुनिक तकनीक , सीसीटीवी , राजकॉप सिटीजन
ऐप एवं क्यूआर कोड आधारित सुविधाएं उपलब्ध हैं।
उल्लेखनीय है कि
पिंक बूथ पर छेड़छाड़ , पीछा करने , अभद्र व्यवहार , घरेलू हिंसा
सहित महिलाओं से जुड़ी समस्याओं में पुलिस सहायता एवं आवश्यक कार्रवाई की सुविधा
उपलब्ध रहेगी। यहां सुरक्षित प्रतीक्षा स्थल , प्राथमिक उपचार ,
सैनिटरी पैड
तथा पुलिस एवं पीसीआर से तत्काल संपर्क की व्यवस्था होगी। बूथ पर महिलाओं एवं
बालिकाओं को जागरूक करने के साथ आत्मरक्षा का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इसके
अतिरिक्त महिला गरिमा हेल्पलाइन 1090 और आपातकालीन हेल्पलाइन 112 की सेवाएं भी
उपलब्ध रहेंगी।
पिंक बूथ के
उद्घाटन के बाद बूथ पर तैनात पुलिस कार्मिकों से डीजीपी श्री शर्मा और कमिश्नर
श्री मित्तल ने संवाद किया। इससे पहले कार्यक्रम में महिला सुरक्षा के संबंध में
शॉर्ट फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम में
स्पेशल पुलिस कमिश्नर श्री ओमप्रकाश , उप महानिरीक्षक पुलिस श्री कुंवर राष्ट्रदीप ,
अतिरिक्त
पुलिस आयुक्त (यातायात एवं प्रशासन) श्री प्रदीप मोहन शर्मा , अतिरिक्त पुलिस
आयुक्त (प्रथम) डॉ. रामेश्वर सिंह , पुलिस उपायुक्त (पूर्व) श्रीमती रंजीता शर्मा
सहित आयुक्तालय के अधिकारी एवं कालिका पेट्रोलिंग यूनिट व सुरक्षा सखियों ने
सहभागिता की।
———
डॉ. कमलेश/सविता
स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला जयपुर) · 21 नवम्बर 2026, 09:03 PM — मूल विज्ञप्ति
स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान
टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।