मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

खुला बंदी शिविर जैतसर में मूलभूत सुविधाओं का मिला अभाव, एडीजे सुथार ने किया निरीक्षण

अपडेट:

राजस्थान सरकार सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय, श्रीगंगानगर खुला बंदी शिविर जैतसर में मूलभूत सुविधाओं का मिला अभाव, एडीजे सुथार ने किया निरीक्षण श्रीगंगानगर, 21 नवम्बर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) श्रीगंगानगर श्री रवि प्रकाश सुथार द्वारा खुला बंदी शिविर जैतसर का शुक्रवार को निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एडीजे श्री सुथार ने खुला बंदी शिविर में रह रहे बंदियों से वार्ता की जाकर मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया ।      इस दौरान खुला बंदी शिविर में रह रहे सजा

शेयर करें
खुला बंदी शिविर जैतसर में मूलभूत सुविधाओं का मिला अभाव, एडीजे सुथार ने किया निरीक्षण

राजस्थान सरकार

सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय, श्रीगंगानगर खुला बंदी शिविर जैतसर में मूलभूत सुविधाओं का मिला अभाव, एडीजे सुथार ने किया निरीक्षण

श्रीगंगानगर, 21 नवम्बर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) श्रीगंगानगर श्री रवि प्रकाश सुथार द्वारा खुला बंदी शिविर जैतसर का शुक्रवार को निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एडीजे श्री सुथार ने खुला बंदी शिविर में रह रहे बंदियों से वार्ता की जाकर मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया ।

इस दौरान खुला बंदी शिविर में रह रहे सजाबंदियों से वार्ता की जाकर मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली गई तो बंदियों द्वारा खुली जेल में बिजली, स्वच्छ पानी की कोई व्यवस्था नहीं होना बताया। बंदी शिविर में सभी बंदियों के आवास हेतु मकान भी कच्चे/जीर्णशीर्ण अवस्था में होना पाये गये। बंदियों के लिए खुला बंदी शिविर में मेडिकल व चिकित्सा सुविधा की कोई उचित व्यवस्था नहीं होना बताई गई। बंदियों के बच्चों हेतु शिक्षा की बंदी शिविर में कोई उचित व्यवस्था नहीं होना पाई गई। इस अवसर पर बंदियों से रोजगार के बारे में भी जानकारी ली गई।

इसी क्रम में केन्द्रीय बीज निगम लिमि. जैतसर की भी विजिट की गई। खुला बंदी शिविर में रह रहे सजाबंदियों को केन्द्रीय बीज निगम में रोजगार के अवसर दिये जाने हेतु निगम के अधिकारियों के साथ मीटिंग की गई तथा बंदियों को रोजगार दिये जाने के सम्बंध में आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया

इस अवसर पर निदेशक श्री रामनिवास यादव, सिक्योरिटी इन्चार्ज श्री मनोज कुमार व प्रहरी श्री जयवीर सिंह व अधिवक्ता श्री अमन चलाना उपस्थित रहे। (फोटो सहित-4,5,6,7)

--------

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला गंगानगर) · 21 नवम्बर 2026, 08:24 PM — मूल विज्ञप्ति

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें