



नई दिल्ली/जयपुर , 21 नवंबर। 45 वें इंडिया
इंटरनेशनल ट्रेड फेयर ( IITF-2026) के अंतर्गत आज प्रगति मैदान में राजस्थान दिवस
अपडेट:
नई दिल्ली/जयपुर , 21 नवंबर। 45 वें इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर ( IITF-2026) के अंतर्गत आज प्रगति मैदान में राजस्थान दिवस के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। राजस्थान पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित इस सांस्कृतिक संध्या में प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति , पारंपरिक संगीत , लोक नृत्य एवं कलात्मक विरासत की मनमोहक झलक देखने को मिली। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री रोहित कुमार , मुख्य आवासीय आयुक्त के मुख्य आतिथ्य में राजस्थान पवेलियन के निर्देशक श्री हर्ष शर्मा और पर्यटन विभाग की डिप्टी ड





नई दिल्ली/जयपुर , 21 नवंबर। 45 वें इंडिया
इंटरनेशनल ट्रेड फेयर ( IITF-2026) के अंतर्गत आज प्रगति मैदान में राजस्थान दिवस
के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। राजस्थान पर्यटन विभाग की
ओर से आयोजित इस सांस्कृतिक संध्या में प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति , पारंपरिक संगीत ,
लोक
नृत्य एवं कलात्मक विरासत की मनमोहक झलक देखने को मिली।
कार्यक्रम का
शुभारंभ श्री रोहित कुमार , मुख्य आवासीय आयुक्त के मुख्य आतिथ्य में
राजस्थान पवेलियन के निर्देशक श्री हर्ष शर्मा और पर्यटन विभाग की डिप्टी
डायरेक्टर श्रीमती दीपाली शर्मा , डिप्टी डायरेक्टर आईटी , श्री छत्रपाल
यादव और टूरिस्ट ऑफिसर श्री मनोज शर्मा ने दीप प्रज्वलित करके किया।
* लोक नृत्यों एवं
पारंपरिक संगीत से सजी सांस्कृतिक संध्या।*
भारतीय
अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में आयोजित राजस्थान दिवस की सांस्कृतिक संध्या की
शुरुआत गणेश वंदना एवं चरकुला नृत्य की प्रस्तुति से हुआ , जिसे डीग के
श्री मन्नू शर्मा ने प्रस्तुत किया। इसके पश्चात जैसलमेर के श्री हयात खां लंगा
द्वारा खड़ताल वादन एवं गायन की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में
किशनगढ़ की सुश्री अरुशिका द्वारा चरी नृत्य , अलवर के श्री
जाकिर खान मेवाती द्वारा भपंग वादन तथा नई दिल्ली के श्री सुरेश व्यास द्वारा भवाई
नृत्य प्रस्तुत किया।
इसी क्रम में
अजमेर की सुश्री रिया कंवर द्वारा घूमर नृत्य , चूरू के श्री
गोपाल गिला द्वारा चंग ढप नृत्य तथा बाड़मेर के श्री गजेंद्र बानिया द्वारा गैर
नृत्य की प्रस्तुति दी गई।
सांस्कृतिक
कार्यक्रम में जोधपुर के श्री सोहन द्वारा प्रसिद्ध कालबेलिया नृत्य तथा डीग के
श्री विष्णु शर्मा द्वारा मयूर नृत्य एवं फूलों की नृत्य प्रस्तुति देकर दर्शकों
का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन दौसा के श्री अशोक शर्मा द्वारा किया गया।
राजस्थानी
संस्कृतिक संध्या के आयोजन पर मुख्य आवासीय श्री रोहित कुमार ने कहा कि इस
सांस्कृतिक आयोजन के माध्यम से देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों , व्यापारियों एवं
आगंतुकों को राजस्थान की विविधतापूर्ण लोक संस्कृति , पारंपरिक कलाओं ,
संगीत
एवं नृत्य शैलियों से रूबरू होने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन
राजस्थान की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर
प्रदर्शित करने के साथ ही प्रदेश के पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण
पहल है।
———
डॉ. शिवराम
मीणा/सविता
स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला जयपुर) · 21 नवम्बर 2026, 09:16 PM — मूल विज्ञप्ति
स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान
टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।