सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो के क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से सोमवार को चकचैनपुरा स्थित रणथम्भौर ट्रक यूनियन के सभागार भवन में सतर्कता जागरूकता और स्वच्छता अभियान 6.0 पर जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में ब्यूरो के प्रभारी अधिकारी नेमीचंद मीणा ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य रूप से देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने और शासन एवं लोक प्रशासन में ईमानदारी सत्य निष्ठा तथा पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए यह सप्ताह मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि
सतर्कता जागरूकता अभियान भारत सरकार के केंद्रीय सतर्कता आयोग द्वारा चलाए जाने वाला एक राष्ट्रव्यापी अभियान है जिसका मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक जीवन और प्रशासन में भ्रष्टाचार को रोकना ईमानदारी पारदर्शिता और जवाब देही को बढ़ावा देना है। साथ ही, ब्यूरो की ओर से स्वच्छता अभियान 6.0 के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह एक व्यापक सरकारी पहल है जिसका उद्देश्य मंत्रालय और विभागों में स्वच्छता सुशासन सार्वजनिक संसाधनों कुशल उपयोग लंबित मामलों में कमी लाना है, इस अभियान में केवल भौतिक साफ सफाई तक सीमित नहीं है।
