Skip to content
BREAKING

केंद्रीय संचार ब्यूरो की ओर से सतर्कता सप्ताह व स्वच्छता पर चकचैनपुरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Updated:

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो के क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से सोमवार को चकचैनपुरा स्थित रणथम्भौर ट्रक यूनियन के सभागार भवन में सतर्कता जागरूकता और स्वच्छता अभियान 6.0 पर जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजित किया गया।

केंद्रीय संचार ब्यूरो की ओर से सतर्कता सप्ताह व स्वच्छता पर चकचैनपुरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
— सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो के क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से सोमवार को चकचैनपुरा स्थित रणथम्भौर ट्रक यूनियन के सभागार भवन में सतर्कता जागरूकता और स्वच्छता अभियान 6.0 पर जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में ब्यूरो के प्रभारी अधिकारी नेमीचंद मीणा ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य रूप से देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने और शासन एवं लोक प्रशासन में ईमानदारी सत्य निष्ठा तथा पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए यह सप्ताह मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि

सतर्कता जागरूकता अभियान भारत सरकार के केंद्रीय सतर्कता आयोग द्वारा चलाए जाने वाला एक राष्ट्रव्यापी अभियान है जिसका मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक जीवन और प्रशासन में भ्रष्टाचार को रोकना ईमानदारी पारदर्शिता और जवाब देही को बढ़ावा देना है। साथ ही, ब्यूरो की ओर से स्वच्छता अभियान 6.0 के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह एक व्यापक सरकारी पहल है जिसका उद्देश्य मंत्रालय और विभागों में स्वच्छता सुशासन सार्वजनिक संसाधनों कुशल उपयोग लंबित मामलों में कमी लाना है, इस अभियान में केवल भौतिक साफ सफाई तक सीमित नहीं है।

हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने स्वच्छता को बहुत महत्व दिया था। इसे सेवा भाव बताया देश को स्वच्छ और सुंदर रखना हम सभी नागरिकों का मुख्य कर्Ÿाव्य है। भारत सरकार द्वारा देश में स्वच्छ भारत अभियान चलाया गया है, जिसमें हमें भी सहयोग करना चाहिए ताकि अभियान को सफल बनाया जा सके। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जन समूह के बीच में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान सतर्कता की शपथ भी दिलाई गई।

कार्यक्रम के दौरान मौखिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विजेता प्रतिभागियों को ब्यूरो की ओर से पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ट्रक यूनियन के उपाध्यक्ष सिराज खान, प्रबंधक सहमत अली एवं पूर्व उपाध्यक्ष पृथ्वीराज मीणा इत्यादि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

---000---

स्रोत: Times of Rajasthan

Source: Times of Rajasthan

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News