राजस्थान सरकार सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय, श्रीगंगानगर जिला सहकारी विकास समिति की बैठक में नवगठित समितियों की समीक्षा श्रीगंगानगर, 18 नवम्बर। जिला सहकारी विकास समिति की बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान जिले में नवगठित समितियों के पंजीयन व बैंक से एफिलेशन प्रगति समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।  बैठक में जिला कलक्टर द्वारा सहकारिता में सहकार अभियान के क्रियान्वयन व प्रगति की समीक्षा करते हुए बैंक मित्रों का चयन करने, माइक्रो एटीएम का वितरण, केसीसी और डेयरी सहकारी समिति सदस्यों के खातों से संबंधित दिशा-निर्देश दिये। जन औषधि केन्द्र स्थापना की समीक्षा करते हुए पैक्स, श्रीगंगानगर सहकारी उपभोक्ता होल सेल भण्डार द्वारा स्थान आवंटन, सहकार से समृद्धि के तहत पैक्स कम्प्यूटराईजेशन, ग्रेन स्टोरेज प्रोजेक्ट और कंज्यूमर स्टोर सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया।  बैठक में समर्थन मूल्य पर मूंग और मूंगफली खरीद की तैयारी पर चर्चा करते हुए बजट घोषणा के तहत जिले में निर्मित गोदामों के उपयोग, एग्रीकल्चर इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड की प्रगति, केन्द्रीय सहकारी बैंक की अमानतों पर चर्चा, निष्क्रिय सहकारी समितियों के परिसमापन की समीक्षा, भूमिविहीन पैक्स को गोदाम एवं कार्यालय भवन निर्माण हेतु भूमि आवंटन हेतु सहित अन्य मुद्दों पर भी चर्चा करते हुए जिला कलक्टर द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।  इस अवसर पर उपरजिस्ट्रार सहकारी समितियां श्री दीपक कुक्कड़, जिला परिषद सीईओ श्री हरिराम चौहान, जीकेएसबी एमडी श्री दीपेन्द्र सिंह शेखावत, डेयरी एमडी श्री उग्रसेन सहारण, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक श्री अमरजीत सिंह, कृषि अधिकारी श्री जसवंत बराड़, श्री विकास गर्ग, डॉ. प्रभुदयाल सहित अन्य मौजूद रहे। (फोटो सहित 1) ------------

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला गंगानगर) · 18 नवम्बर 2026, 05:36 PM — मूल विज्ञप्ति