पंचायतीराज आम चुनाव-2026 चतुर्थ चरण के निर्वाचन की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली समीक्षा बैठक संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी, मतदान दलों की व्यवस्थाएं एवं मतगणना की तैयारियां समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश
पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के चतुर्थ चरण के तहत जिले की चौथ का बरवाड़ा, सवाई माधोपुर, वजीरपुर एवं गंगापुर सिटी पंचायत समितियों में होने वाले निर्वाचन की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर काना राम की अध्यक्षता में मंगलवार को समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में रिटर्निंग अधिकारियों, सहायक रिटर्निंग अधिकारियों एवं संबंधित विकास अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने संवे