केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री रामनाथ ठाकुर ने 22 अक्टूबर से 30 नवंबर, 2026 तक चल रहे खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के स्वरूपनगर ब्लॉक स्थित सुभाषनगर में आईसीएआर-एनआईएनएफईटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया।
इस कार्यक्रम में कृषि भूमि के संरक्षण, मृदा स्वास्थ्य की बहाली और कृषि के लिए सतत दृष्टिकोण के रूप में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के प्रति भारत सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया गया।
मृदा संरक्षण पर जोर
श्री ठाकुर ने सभा को संबोधित करते हुए मृदा स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए प्राकृतिक खेती अपनाने और रासायनिक उर्वरकों का न्यूनतम उपयोग करने पर बल दिया। उन्होंने मृदा की उर्वरता बनाए रखने, मृदा स्वास्थ्य में सुधार लाने और पारिस्थितिक संतुलन को बढ़ावा देने के लिए प्राकृतिक खेती को एक महत्वपूर्ण पद्धति बताया।
