Skip to content
हिन्दी
BREAKING

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने उत्तर 24 परगना में खेत बचाओ अभियान में भाग लिया

Updated:

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री रामनाथ ठाकुर ने 22 अक्टूबर से 30 नवंबर, 2026 तक चल रहे खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के स्वरूपनगर ब्लॉक स्थित सुभाषनगर में आईसीएआर-एनआईएनएफईटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री रामनाथ ठाकुर ने उत्तर 24 परगना में खेत बचाओ अभियान में भाग लिया
— पत्र सूचना कार्यालय (PIB), भारत सरकार

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री रामनाथ ठाकुर ने 22 अक्टूबर से 30 नवंबर, 2026 तक चल रहे खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के स्वरूपनगर ब्लॉक स्थित सुभाषनगर में आईसीएआर-एनआईएनएफईटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया।

इस कार्यक्रम में कृषि भूमि के संरक्षण, मृदा स्वास्थ्य की बहाली और कृषि के लिए सतत दृष्टिकोण के रूप में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के प्रति भारत सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया गया।

मृदा संरक्षण पर जोर

श्री ठाकुर ने सभा को संबोधित करते हुए मृदा स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए प्राकृतिक खेती अपनाने और रासायनिक उर्वरकों का न्यूनतम उपयोग करने पर बल दिया। उन्होंने मृदा की उर्वरता बनाए रखने, मृदा स्वास्थ्य में सुधार लाने और पारिस्थितिक संतुलन को बढ़ावा देने के लिए प्राकृतिक खेती को एक महत्वपूर्ण पद्धति बताया।

उन्होंने किसानों को दीर्घकालिक कृषि उत्पादकता और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए जलवायु अनुकूल कृषि पद्धतियाँ, वैज्ञानिक नवाचार और आधुनिक प्रौद्योगिकियाँ अपनाने के लिए भी प्रोत्साहित किया।

सहायता और मार्गदर्शन

श्री ठाकुर ने किसानों से उर्वरकों के विवेकपूर्ण उपयोग, पोषक तत्वों के बेहतर उपयोग की दक्षता और मृदा की उर्वरता बनाए रखने के लिए मृदा स्वास्थ्य कार्ड का प्रभावी उपयोग करने का आग्रह किया। इस संबंध में उन्होंने सतत एवं प्राकृतिक खेती पद्धतियों को अपनाने में सहायता प्रदान करने के लिए तकनीकी मार्गदर्शन, व्यावहारिक प्रदर्शन और विस्तार सेवाएँ उपलब्ध कराने में कृषि विज्ञान केंद्रों (केवीके) की भूमिका को भी रेखांकित किया।

केंद्रीय मंत्री ने किसानों से जैविक उर्वरकों और जैविक कीटनाशकों के उपयोग सहित खेती की पारंपरिक प्रक्रियाओं को फिर से अपनाने का आग्रह किया, ताकि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्वस्थ एवं गुणवत्तापूर्ण उपज प्राप्त करने में भी मदद मिल सके।

अभियान का मुख्य संदेश

इस कार्यक्रम में देशभर में 22 अक्टूबर से 30 नवंबर, 2026 तक आयोजित किए जा रहे रबी फसलों के लिए खेत बचाओ अभियान के मूल संदेश को दोहराया गया कि स्वस्थ मृदा ही स्वस्थ फसलों, सतत कृषि और किसानों की समृद्धि का आधार है। कृषि संसाधनों के संरक्षण तथा दीर्घकालिक खाद्य एवं आजीविका सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना, मृदा की उर्वरता का संरक्षण करना और पर्यावरण की दृष्टि से टिकाऊ कृषि पद्धतियाँ अपनाना आवश्यक है।

स्रोत: Times of Rajasthan

Source: Times of Rajasthan

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News