- राज्य के 66 लाख से अधिक किसानों को मिले 1 हजार 335 करोड़ रुपये
- केंद्र सरकार ने किसानों के कल्याण और सशक्तीकरण को दी प्राथमिकता, कृषि बजट 5 गुना से अधिक बढ़ा
- 12 वर्षों में 50 लाख करोड़ रुपये किसानों को मिले
- अनिश्चितता के वर्तमान दौर में भारत का विकास दुनिया के लिए नई उम्मीद - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
जयपुर, 30 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात के बनासकांठा में विभिन्न लोकार्पण, शिलान्यास और शुभारंभ कार्य राष्ट्र को समर्पित करते हुए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) की 24वीं किस्त जारी की। इस किस्त के तहत देशभर के 9.34 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 18 हजार 690 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे अंतरित की गई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों के कल्याण और उनके सशक्तीकरण को प्राथमिकता दी है। जिसके फलस्वरूप वर्ष 2013-14 के तुलना में कृषि बजट 5 गुना से अधिक हो गया है। उन्होंने कहा कि गत 12 वर्षों में केंद्र सरकार की नीतियों से 50 लाख करोड़ रुपये किसानों को मिले या उनकी बचत हुई है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत साढ़े 4 लाख करोड़ रुपये छोटे किसानों के खाते में जा चुके है। वहीं, वैश्विक अनिश्चितता के कारण खाद्य की कीमतें बढ़ी पर इसका बोझ किसानों पर नहीं पड़ने दिया। खाद्य की सुगम उपलब्धता के लिए 16 लाख करोड़ रुपये खर्च किए गए।
