मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

राजस्थान : निकाय चुनाव के चलते बदला स्कूली खेलों का कैलेंडर, अब 16 सितंबर से होंगी जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं

70वीं जिला एवं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं की संशोधित तिथियां जारी

लेखक Piyush purohit

अपडेट:

जयपुर/बीकानेर। राजस्थान में नगरीय निकाय चुनावों के चलते स्कूली खेल प्रतियोगिताओं के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने सत्र 2026-27 की 70वीं जिला एवं राज्य…

शेयर करें
Read in English
राजस्थान : निकाय चुनाव के चलते बदला स्कूली खेलों का कैलेंडर, अब 16 सितंबर से होंगी जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं

जयपुर/बीकानेर। राजस्थान में नगरीय निकाय चुनावों के चलते स्कूली खेल प्रतियोगिताओं के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने सत्र 2026-27 की 70वीं जिला एवं राज्य स्तरीय माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयी छात्र-छात्रा खेलकूद प्रतियोगिताओं की संशोधित तिथियां जारी की हैं। पहले इन प्रतियोगिताओं का आयोजन अगस्त में प्रस्तावित था, लेकिन चुनावी प्रक्रिया और शिक्षकों व अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी के चलते कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया गया है।

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग की जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं की शुरुआत अब 16 सितंबर से होगी। प्रतियोगिताओं को चार समूहों में बांटकर अलग-अलग तिथियों पर आयोजित किया जाएगा। शिक्षा विभाग का यह निर्णय खिलाड़ियों, शारीरिक शिक्षकों और आयोजन से जुड़े कर्मचारियों को चुनावी जिम्मेदारियों से अलग रखते हुए प्रतियोगिताएं सुचारू रूप से कराने के उद्देश्य से लिया गया है।

चार समूहों में होंगी जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं-संशोधित कार्यक्रम के अनुसार प्रथम समूह की जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं 16 से 20 सितंबर तक होंगी। इसके बाद द्वितीय समूह की प्रतियोगिताएं 18 से 22 सितंबर, तृतीय समूह की 21 से 25 सितंबर तक आयोजित की जाएंगी। इसी तरह चौथे समूह के लिए भी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

विभाग ने विद्यालय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। वहीं जिला स्तर पर सफल रहने वाले खिलाड़ियों और टीमों को आगे राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

राज्य स्तरीय मुकाबले भी हुए आगे-जिला प्रतियोगिताओं के कार्यक्रम में बदलाव के साथ राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं की तिथियों में भी संशोधन किया गया है। प्रथम समूह की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं 25 सितंबर से 1 अक्टूबर तक, द्वितीय समूह की 28 सितंबर से 4 अक्टूबर तक और तृतीय समूह की 30 सितंबर से 6 अक्टूबर तक आयोजित की जाएंगी। राजस्थान के शाला दर्पण खेल पोर्टल पर भी सत्र 2026-27 की 70वीं जिला एवं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का कार्यक्रम उपलब्ध कराया गया है। प्रतियोगिताओं में 11, 14, 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग के विद्यार्थी शामिल हैं।

चुनावी ड्यूटी बनी तारीख बदलने की वजह-दरअसल, अगस्त-सितंबर में प्रदेश में नगरीय निकाय चुनावों की प्रक्रिया चल रही है। चुनाव ड्यूटी में बड़ी संख्या में सरकारी शारीरिक शिक्षक और शिक्षा विभाग के अन्य कर्मचारी लगाए गए हैं। ऐसे में पहले से निर्धारित खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन प्रभावित होने की संभावना थी। इसी को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने प्रतियोगिताओं का संशोधित कैलेंडर जारी किया है।

स्रोत: NSI MEDIA

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें