सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल आगामी सीजन के बाद राजस्थान रॉयल्स से अलग होने की तैयारी में हैं। बल्लेबाज ने खुद फ्रेंचाइजी से अलग होने की इच्छा जताई है, जिसके बाद टीम प्रबंधन उनके भविष्य और संभावित ट्रेड विकल्पों पर विचार कर रहा है।
राजस्थान रॉयल्स की पहली प्राथमिकता जायसवाल को अपने साथ बनाए रखना है, लेकिन खिलाड़ी की इच्छा को देखते हुए पिछले दो महीनों के दौरान अन्य फ्रेंचाइजियों से बातचीत की गई। हालांकि, अब तक कोई भी ट्रेड सौदा अंतिम रूप नहीं ले सका है।
लखनऊ और दिल्ली से नहीं बन पाई सहमति
ट्रेड को लेकर सबसे ज्यादा बातचीत लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ हुई। दोनों टीमों के बीच रिटेंशन की आखिरी तारीख तक चर्चा चली, लेकिन राजस्थान ने बदले में जिन दो खिलाड़ियों की मांग रखी थी, लखनऊ उन पर तैयार नहीं हुआ।
