नई दिल्ली। आज के दौर में युवाओं का बड़ा वक्त मोबाइल स्क्रीन, सोशल मीडिया और ऑनलाइन दुनिया में गुजर रहा है। ऐसे में राष्ट्रीय खेल दिवस पर केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने युवाओं को मैदान की ओर लौटने का संदेश दिया है। उन्होंने देश के युवाओं से हर दिन कम से कम एक घंटा खेल या शारीरिक गतिविधि करने की अपील की।
मांडविया ने कहा कि खेल सिर्फ मेडल जीतने या प्रतियोगिता में हिस्सा लेने तक सीमित नहीं है। खेल स्वस्थ शरीर के साथ-साथ अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करता है।
एक घंटा खेल, जिंदगीभर फायदा
