कोलंबो। भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट का रोमांच चरम पर पहुंच गया है। भारतीय टीम मैच पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है और जीत से अब कुछ ही विकेट दूर है। हालांकि लगातार हो रही बारिश ने टीम इंडिया की सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप की उम्मीदों पर चिंता बढ़ा दी है।
भारत ने अपनी पहली पारी 503 रन पर घोषित की थी। इस विशाल स्कोर में देवदत्त पडिक्कल के 117 और ध्रुव जुरेल के नाबाद 115 रन का अहम योगदान रहा। ऋषभ पंत ने भी तेजतर्रार 63 रन बनाकर टीम के स्कोर को मजबूती दी।
