Skip to content
BREAKING

राजस्थान में जनगणना 2027 का द्वितीय चरण स्वगणना से शुरू

Updated:

राजस्थान सरकार ने जनगणना 2027 के द्वितीय चरण की स्वगणना 10 जनवरी से 24 जनवरी 2027 तक प्रस्तावित की है। इस बीच 21–22 अक्टूबर को राजकीय आईटीआई श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

डिजिटल होगी जनगणना 2027, स्वगणना 10 जनवरी से 24 जनवरी 2027 तक प्रस्तावित
— सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार 16वीं जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए प्रत्येक चार्ज स्तर से नियमित सहायक एवं तकनीकी सहायकों का व्यवहारिक प्रशिक्षण 21 से 22 अक्टूबर 2026 तक राजकीय आईटीआई श्रीगंगानगर में आयोजित किया गया।

उप जिला जनगणना अधिकारी एवं उप निदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी श्रीमती ममता बिश्नोई ने उद्घाटन सत्र में बताया कि संपूर्ण जनगणना कार्य का प्रबंधन एवं निगरानी सीएमएमएस पोर्टल के माध्यम से की जा रही है।

स्वगणना की समय-सारणी

स्वगणना 10 जनवरी 2027 से 24 जनवरी 2027 तक प्रस्तावित है। इसके बाद प्रगणक 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक घर-घर जाकर जनगणना करेंगे। 1 मार्च से 5 मार्च 2027 तक पुनरीक्षण चरण चलाया जाएगा।

प्रशिक्षण का मुख्य विषय

जिले के मास्टर ट्रेनर श्री योगेश बजाज एवं श्री अशोक ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए गणना के दौरान आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों के बारे में बताया। उन्होंने प्रथम दिन द्वितीय चरण की जानकारी, सीएमएमएस पी.ई. मॉड्यूल के तहत ई.बी. बनाने, प्रशिक्षण मॉड्यूल, एच.एल.बी. से ई.बी. ब्लॉक बनाना, स्व-गणना करने आदि का सैद्धान्तिक एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया।

  • जिला स्तरीय प्रशिक्षण में नियमित सहायक एवं तकनीकी सहायकों को चार्ज स्तर पर नियुक्त क्षेत्र प्रशिक्षकों, प्रगणकों व पर्यवेक्षकों के उत्तरदायित्वों के बारे में अवगत कराया गया।
  • द्वितीय चरण हेतु प्रत्येक चार्ज स्तर पर जनगणना से संबंधित किये जाने वाले समस्त महत्वपूर्ण कार्यों को इंगित किया गया।

स्रोत: Times of Rajasthan

Source: Times of Rajasthan

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News