राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार 16वीं जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए प्रत्येक चार्ज स्तर से नियमित सहायक एवं तकनीकी सहायकों का व्यवहारिक प्रशिक्षण 21 से 22 अक्टूबर 2026 तक राजकीय आईटीआई श्रीगंगानगर में आयोजित किया गया।
उप जिला जनगणना अधिकारी एवं उप निदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी श्रीमती ममता बिश्नोई ने उद्घाटन सत्र में बताया कि संपूर्ण जनगणना कार्य का प्रबंधन एवं निगरानी सीएमएमएस पोर्टल के माध्यम से की जा रही है।
स्वगणना की समय-सारणी
स्वगणना 10 जनवरी 2027 से 24 जनवरी 2027 तक प्रस्तावित है। इसके बाद प्रगणक 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक घर-घर जाकर जनगणना करेंगे। 1 मार्च से 5 मार्च 2027 तक पुनरीक्षण चरण चलाया जाएगा।
