राज्य सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (डीआईपीआर) ने जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ मीडिया स्टडीज के साथ छात्रों को इंटर्नशिप, व्यावहारिक प्रशिक्षण और विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए समझौता (एमओयू) किया। यह समझौता 18 नवंबर को जयपुर, शासन सचिवालय में हुआ।
समझौते पर हस्ताक्षर सूचना एवं जनसंपर्क आयुक्त एवं संयुक्त शासन सचिव राकेश शर्मा और स्कूल ऑफ मीडिया स्टडीज के निदेशक डॉ. मौलिक शाह ने किए। दोनों पक्षों ने कहा कि यह सहयोग मीडिया के क्षेत्र में अध्ययनरत छात्रों को शैक्षणिक ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव प्रदान करेगा।
एमओयू के तहत उपलब्ध अवसर
एमओयू के अनुसार, विभाग छात्रों को इंटर्नशिप, शैक्षणिक भ्रमण, विशेषज्ञों के साथ संवाद और व्यावसायिक मार्गदर्शन के अवसर देगा। छात्रों को विभाग की प्रकाशन गतिविधियों, डिजिटल संचार, सरकारी योजनाओं के प्रचार‑प्रसार और जनजागरूकता अभियानों में भाग लेने का मौका मिलेगा।
