सीकर में 18 और 19 नवंबर को भारतीय वायुसेना का करियर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि भारतीय वायुसेना के 5 एयरमैन सिलेक्शन सेंटर, जोधपुर द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम की जानकारी
कार्यक्रम के तहत भारतीय वायुसेना की टीम जिले के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों, राजकीय आईटीआई, पॉलिटेक्निक संस्थानों एवं एनसीसी शिविरों में करियर मार्गदर्शन सेमिनार एवं व्याख्यान आयोजित करेगी।
- विद्यार्थियों एवं युवाओं को भारतीय वायुसेना में अग्निवीरवायु के रूप में चयन प्रक्रिया, भर्ती के अवसरों एवं सेवा संबंधी जानकारी दी जाएगी।
- कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को अग्निपथ योजना के तहत भारतीय वायुसेना में भर्ती होने के अवसरों एवं करियर संभावनाओं की जानकारी देना है।
