Skip to content
हिन्दी
BREAKING

राजस्थान में मेडिकल कॉलेजों में रैगिंग रोकने के निर्देश

Updated:

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ने सभी मेडिकल कॉलेजों में रैगिंग की रोकथाम के कड़े निर्देश दिए हैं।

रैगिंग की घटनाओं पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सख्त, सभी मेडिकल कॉलेजों में प्रभावी रोकथाम के निर्देश
— सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

जयपुर, 18 नवंबर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने रैगिंग की घटनाओं पर सख्त रुख अपनाते हुए सभी मेडिकल कॉलेजों में प्रभावी रोकथाम के निर्देश दिए हैं।

मंत्री श्री खींवसर ने कहा कि रैगिंग किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इसमें संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को राजकॉप पुलिस ऐप डाउनलोड करवाने के निर्देश

मंत्री श्री खींवसर ने निर्देश दिए कि सभी मेडिकल कॉलेजों के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को राजकॉप पुलिस ऐप डाउनलोड करवाया जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस ऐप के माध्यम से सूचना सीधे पुलिस तक तत्काल पहुंच सकती है और समय रहते आवश्यक कार्रवाई संभव हो सकेगी।

एसएमएस मेडिकल कॉलेज की एंटी रैगिंग गाइडलाइन सभी कॉलेजों में होगी लागू

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ने एसएमएस मेडिकल कॉलेज की एंटी रैगिंग कमेटी की टीम को अन्य मेडिकल कॉलेजों में जाकर मार्गदर्शन एवं मेंटरिंग देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एसएमएस मेडिकल कॉलेज द्वारा रैगिंग की रोकथाम के लिए तैयार की गई गाइडलाइन एवं व्यवस्थाओं को प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों में लागू किया जाए।

  • प्रत्येक कॉलेज में एंटी रैगिंग कमेटी एवं स्क्वॉड सक्रिय रहें और नियमित निरीक्षण, निगरानी तथा शिकायतों के त्वरित निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
  • कमेटियों की नियमित बैठकें हों तथा शिकायतों, जांच और की गई कार्रवाई का रिकॉर्ड भी संधारित किया जाए।

स्रोत: Times of Rajasthan

Source: Times of Rajasthan

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News