राजस्थान सरकार सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय, श्रीगंगानगर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन 12 नवम्बर को श्रीगंगानगर, 10 नवम्बर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इसके अनुसार समस्त विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन 12 नवम्बर 2026 को किया जाना है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डाॅ. अमित यादव ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूचियों के प्रारूप प्रकाशन के क्रम में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की बैठक 12 नवम्बर को प्रातः 11 बजेे कलेक्ट्रेट सभागार में होगी। -----------
स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला गंगानगर) · 10 नवम्बर 2026, 01:19 PM — मूल विज्ञप्ति