Skip to content
हिन्दी
BREAKING

मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन 12 नवंबर को, जिले में प्रारूप मतदाता सूची में 21 लाख 93 हजार 228 मतदाता विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

Updated:

सीकर 10 नवंबर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता 1 जनवरी 2027 के संदर्भ में निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में एकीकृत मतदाता सूचियों के प्रारूप प्रकाशन एवं पुनरीक्षण कार्यक्रम के विभिन्न चरणों की जानकारी देते हुए अब तक की गई कार्यवाहियों से राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत करवाया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार

सीकर 10 नवंबर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता 1 जनवरी 2027 के संदर्भ में निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में एकीकृत मतदाता सूचियों के प्रारूप प्रकाशन एवं पुनरीक्षण कार्यक्रम के विभिन्न चरणों की जानकारी देते हुए अब तक की गई कार्यवाहियों से राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत करवाया गया।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि एकीकृत मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन 12 नवंबर 2026 को किया जाएगा। इसके बाद 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा तथा मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को होगा।

उन्होंने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत पात्र मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित करने के साथ ही 1 अप्रैल, 14 जुलाई एवं 1 अक्टूबर 2027 की आगामी अर्हता तिथियों के लिए भी बीएलओ के माध्यम से अग्रिम आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। इसके लिए विशेष अभियान चलाकर मतदाता सूची में पंजीकरण से वंचित पात्र युवाओं एवं पहली बार मतदान करने वाले नागरिकों का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाएगा।

बीएलए नियुक्त कर बीएलओ से समन्वय स्थापित करें राजनीतिक दल:— उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि यदि उनके द्वारा किसी मतदान बूथ पर बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नियुक्त नहीं किए गए हैं, तो शीघ्र नियुक्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि बीएलए संबंधित बूथ के बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) से समन्वय स्थापित कर मतदाता सूची पुनरीक्षण एवं निर्वाचन संबंधी कार्यों में सहयोग करें, ताकि पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जा सकें।

विधानसभा क्षेत्रवार मतदाताओं की स्थिति:— उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में 252144, लक्ष्मणगढ़ में 275876, धोद में 277873, सीकर में 287410, दांतारामगढ़ में 287934, खंडेला में 266939, नीमकाथाना में 271682 तथा श्रीमाधोपुर विधानसभा क्षेत्र में 273370 मतदाता शामिल हैं। इस प्रकार जिले में प्रारूप मतदाता सूची में कुल 21 लाख 93 हजार 228 मतदाता दर्ज हैं।

बैठक में भारतीय जनता पार्टी से महावीर प्रसाद सैन, इंडियन नेशनल कांग्रेस से एडवोकेट पुरुषोत्तम शर्मा, बहुजन समाज पार्टी से भंवरलाल दानोदिया, आम आदमी पार्टी से शिवनाथ सिंह सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं निर्वाचन से जुड़े अधिकारी—कार्मिक उपस्थित रहे। ......................

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला सीकर) · 10 नवम्बर 2026, 02:59 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News