Skip to content
हिन्दी
BREAKING

मनरेगा कार्यों में अनियमितता पर लोकपाल ने तीन कार्मिकों पर 5500 रुपये की शास्ति अधिरोपित की

Updated:

सीकर 10 नवंबर।  लोकपाल (वीबी-जी राम जी) जिला परिषद सीकर हरिराम ने बताया कि परिवाद संख्या 47/2026-27 में ग्राम पंचायत गोठड़ा तगेलान, पंचायत समिति धोद में कार्यों के निरीक्षण एवं मस्टररोल संधारण में अनियमितताएं पाए जाने पर तीन कार्मिकों के विरुद्ध कुल 5500 रुपये की शास्ति अधिरोपित करने के आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पत्रावली में उपलब्ध साक्ष्यों एवं दस्तावेजों के अवलोकन में ग्राम विकास अधिकारी एवं कनिष्ठ सहायक ग्राम पंचायत गोठड़ा तगेलान द्वारा मस्टररोल में अनियमितता करने, उपस्थिति ले

सीकर 10 नवंबर।  लोकपाल (वीबी-जी राम जी) जिला परिषद सीकर हरिराम ने बताया कि परिवाद संख्या 47/2026-27 में ग्राम पंचायत गोठड़ा तगेलान, पंचायत समिति धोद में कार्यों के निरीक्षण एवं मस्टररोल संधारण में अनियमितताएं पाए जाने पर तीन कार्मिकों के विरुद्ध कुल 5500 रुपये की शास्ति अधिरोपित करने के आदेश जारी किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि पत्रावली में उपलब्ध साक्ष्यों एवं दस्तावेजों के अवलोकन में ग्राम विकास अधिकारी एवं कनिष्ठ सहायक ग्राम पंचायत गोठड़ा तगेलान द्वारा मस्टररोल में अनियमितता करने, उपस्थिति लेने वाले व्यक्ति के हस्ताक्षर निर्धारित कॉलम में अंकित नहीं करवाने तथा मस्टररोल में काट-छांट करने की अनियमितताएं सामने आईं। इसके साथ ही ग्राम विकास अधिकारी एवं कनिष्ठ तकनीकी सहायक द्वारा संपूर्ण पखवाड़े में एक भी दिन कार्यस्थल का निरीक्षण नहीं किया गया तथा पैरा 8 (IV) की पालना भी नहीं की गई। इस प्रकार संबंधित कार्मिकों द्वारा राज्य सरकार के आदेशों, विभागीय दिशा-निर्देशों एवं योजना संबंधी प्रावधानों तथा जीकेएन-2025 की अवहेलना करते हुए अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का समुचित निर्वहन नहीं किया गया।

लोकपाल ने वीबी-जी राम जी अधिनियम 2025 की धारा 27 के अंतर्गत ग्राम विकास अधिकारी जगदीश बलाई पर 2500 रुपये, कनिष्ठ सहायक अलका रोलन पर 2500 रुपये तथा कनिष्ठ तकनीकी सहायक अशोक कुमार जाखड़, पंचायत समिति धोद पर 500 रुपये की शास्ति अधिरोपित की है। संबंधित अधिकारियों को राशि वसूल कर राजकोष में जमा करवाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम अधिकारी एवं विकास अधिकारी पंचायत समिति धोद को आदेशित किया गया है कि संबंधित कार्मिकों से शास्ति राशि की वसूली कर 20 दिवस में प्रमाणकों सहित अनुपालना रिपोर्ट प्रस्तुत करें।  ......................

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला सीकर) · 10 नवम्बर 2026, 02:59 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News