जयपुर ,
03 नवंबर।
पंचायतीराज आम चुनाव के तृतीय चरण के तहत मंगलवार को जिला परिषद एवं पंचायत समिति
Updated:
जयपुर , 03 नवंबर। पंचायतीराज आम चुनाव के तृतीय चरण के तहत मंगलवार को जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए हुए मतदान के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक ने चाकसू , कोटखावदा , माधोराजपुरा , फागी एवं सांगानेर पंचायत समिति क्षेत्रों के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया । उन्होंने मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया के संचालन , मतदाताओं की सुविधा , पेयजल , विद्युत , स्वच्छता एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्दे
जयपुर ,
03 नवंबर।
पंचायतीराज आम चुनाव के तृतीय चरण के तहत मंगलवार को जिला परिषद एवं पंचायत समिति
सदस्य पदों के लिए हुए मतदान के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक
ने चाकसू , कोटखावदा ,
माधोराजपुरा ,
फागी एवं
सांगानेर पंचायत समिति क्षेत्रों के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर
व्यवस्थाओं का जायजा लिया । उन्होंने मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया के संचालन ,
मतदाताओं
की सुविधा , पेयजल , विद्युत , स्वच्छता एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही संबंधित
अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदान के दौरान किसी भी स्तर पर व्यवधान नहीं हो तथा
प्रत्येक मतदाता को सुगमता एवं निर्भीकता के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग करने का
अवसर मिले।
इस दौरान
उन्होंने कार्मिकों को पूरी सतर्कता , निष्पक्षता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने
दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।
उन्होंने तृतीय
चरण के मतदान में उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाने वाले सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त
किया। उन्होंने कहा कि मतदाताओं के सहयोग एवं सहभागिता से मतदान प्रक्रिया
शांतिपूर्ण संपन्न हुई। उन्होंने आगामी 5 नवंबर को होने
वाले सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के मतदान में भी इसी प्रकार उत्साहपूर्वक भाग लेकर
लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने तथा निर्वाचन कार्य में
प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला जयपुर) · 03 नवम्बर 2026, 10:21 PM — मूल विज्ञप्ति
Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान
Comments close 30 days after publication.