Skip to content
हिन्दी
BREAKING

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का अशोक गहलोत पर बड़ा हमला, बोले- किसानों को लूटते थे, खाद-बीज की दुकानों पर बिकता था नकली माल

Updated:

जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तीखा राजनीतिक हमला बोलते हुए किसान और खाद-बीज के मुद्दे पर घेरा। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि…

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का अशोक गहलोत पर बड़ा हमला, बोले- किसानों को लूटते थे, खाद-बीज की दुकानों पर बिकता था नकली माल
CM Bhajanlal Sharma

जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तीखा राजनीतिक हमला बोलते हुए किसान और खाद-बीज के मुद्दे पर घेरा। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय किसानों के साथ लूट होती थी और खाद-बीज की दुकानों पर नकली माल बेचा जाता था।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार को जोधपुर में बीजेपी की लोकतंत्र बचाओ रैली को संबोधित करने आए थे।

मुख्यमंत्री ने गहलोत को निशाने पर लेते हुए कहा कि किसानों के हितों की बात करने वालों को अपने शासनकाल का हिसाब देना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जो भी सवाल उठाएगा, उसे पूरा जवाब दिया जाएगा और किसी भी तरह की कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

मुख्यमंत्री के इस बयान को कांग्रेस और भाजपा के बीच जारी राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के रूप में देखा जा रहा है। उनके बयान के बाद प्रदेश की सियासत में खाद-बीज की गुणवत्ता और किसानों के मुद्दे पर नई बहस छिड़ने के आसार हैं।

गहलोत के आरोपों पर CM भजनलाल का पलटवार, बोले- मुझे किसान का बेटा होने पर गर्व, आप जादूगर के बेटे हैं

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए उनके आरोपों का जवाब दिया। मुख्यमंत्री ने गहलोत पर तंज कसते हुए कहा, ''मुझे अशोक गहलोत का बहुत अच्छा प्रेम है। मैं किसान का बेटा हूं और आप जादूगर के बेटे हैं।''

मुख्यमंत्री का यह बयान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से लगाए गए उन आरोपों के संदर्भ में आया है, जिनमें उन्होंने मुख्यमंत्री को अपने रिश्तेदारों को सत्ता से दूर रखने की सलाह दी थी।

गहलोत ने आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री के रिश्तेदार प्रमोद शर्मा पुलिस रिकॉर्ड में फरार होने के बावजूद खुलेआम घूम रहे हैं। साथ ही उन्होंने दावा किया था कि नई सरकार के शपथ लेते ही उनके पुराने केस बंद करवा दिए गए।

अब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बयान को गहलोत के इन्हीं आरोपों का राजनीतिक जवाब माना जा रहा है। दोनों नेताओं के बीच जारी बयानबाजी से प्रदेश की राजनीति में सियासी माहौल गरमा गया है।

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की मंशानुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को मिल रहा प्रोत्साहन— राजस्थान के पहले 15 सरकारी स्कूल शिक्षक बने ‘स्टार टीचर’ CBA में उत्कृष्ट परिणाम और नवाचारी शिक्षण पद्धतियों के लिए शिक्षकों को मिला सम्मान, हर माह होगा उत्कृष्ट शिक्षकों का चयन

Rajasthan

हर बच्चे का स्कूल में प्रवेश, शिक्षा विभाग का संकल्प—‘राजस्थान शिक्षा सेतु अभियान’  -प्रति 1,000 बालकों पर 1,143 बालिकाएं, सरकारी स्कूलों में बढ़ा बेटियों का भरोसा -शिक्षा से वंचित हर बच्चे की होगी पहचान, स्कूल में प्रवेश दिलाने को चलेगा विशेष अभियान -सरकारी स्कूलों में पांच साल बाद बढ़ा नामांकन, 72

Rajasthan

कैबिनेट सचिव से मिले मुख्य सचिव डिरेगुलेशन एंड कम्प्लायंस रिडक्शन तथा ज्ञान भारतम् मिशन की प्रगति से कराया अवगत प्रदेश में 24 लाख से अधिक पांडुलिपियों का सत्यापित सर्वेक्षण, लगभग एक लाख 61 हजार का डिजिटलीकरण

Rajasthan