Skip to content
हिन्दी
BREAKING

पंचायतीराज आम चुनाव के चौथे चरण में पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए  115 अभ्यर्थियों ने दाखिल किए नामांकन चार पंचायत समितियों के 82 वार्डों के लिए अब तक 119 नामांकन पत्र दाखिल

Updated:

जयपुर , 3 नवंबर। पंचायतीराज आम चुनाव के चौथे चरण के तहत जयपुर जिले की चार पंचायत समितियों में पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए तीसरे दिन तक 119 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। इनमें कुल 115 अभ्यर्थियों ने नामांकन प्रस्तुत किए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक ने बताया कि पंचायत समिति क्षेत्र आंधी के 19 वार्डों के लिए 11 नामांकन पत्र दाखिल हुए तथा 11 अभ्यर्थियों ने नामांकन प्रस्तुत किए। बस्सी के 25 वार्डों के लिए 49 नामांकन पत्र दाखिल हुए , जिनमें 47 अभ्यर्थी शामिल हैं। जमवारामगढ़

जयपुर , 3 नवंबर।

पंचायतीराज आम चुनाव के चौथे चरण के तहत जयपुर जिले की चार पंचायत समितियों में

पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए तीसरे दिन तक 119 नामांकन पत्र

दाखिल किए गए हैं। इनमें कुल 115 अभ्यर्थियों ने नामांकन प्रस्तुत किए हैं।

जिला निर्वाचन

अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक ने बताया कि पंचायत समिति क्षेत्र आंधी के 19 वार्डों के लिए

11

नामांकन पत्र दाखिल हुए तथा 11 अभ्यर्थियों ने नामांकन प्रस्तुत किए। बस्सी

के 25

वार्डों के लिए 49 नामांकन पत्र दाखिल हुए , जिनमें 47 अभ्यर्थी शामिल

हैं। जमवारामगढ़ के 23 वार्डों के लिए 35 नामांकन पत्र दाखिल हुए तथा 33 अभ्यर्थियों ने

नामांकन प्रस्तुत किए। वहीं तूंगा के 15 वार्डों के लिए 24 नामांकन पत्र

दाखिल हुए तथा 24 अभ्यर्थियों ने नामांकन किया।

उन्होंने बताया

कि 31

अक्टूबर को पांच नामांकन पत्र दाखिल हुए , जिनमें चार अभ्यर्थी शामिल थे। 2 नवंबर को 51 नामांकन पत्र

दाखिल हुए तथा 49 अभ्यर्थियों ने नामांकन किया। 3 नवंबर को 63 नामांकन पत्र

दाखिल हुए , जिनमें 62 अभ्यर्थी शामिल हैं।

इस प्रकार चौथे

चरण में आंधी , बस्सी , जमवारामगढ़ एवं तूंगा पंचायत समितियों के कुल 82 वार्डों के लिए

अब तक 119

नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं तथा 115 अभ्यर्थियों ने नामांकन प्रस्तुत किए हैं।

———

हेमंत/ ब्रजेश

संलग्न दस्तावेज़: फाइल 1

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला जयपुर) · 03 नवम्बर 2026, 10:19 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ली कानून व्यवस्था को लेकर उच्चस्तरीय बैठक — त्योहारी सीजन में हों सुरक्षा के चाक - चौबंद इंतजाम , यातायात और अग्निशमन की हो पुख्ता व्यवस्था , फील्ड में

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ली कानून व्यवस्था को लेकर उच्चस्तरीय बैठक — त्योहारी सीजन में हों सुरक्षा के चाक - चौबंद इंतजाम , यातायात और अग्निशमन की हो पुख्ता व्यवस्था , फील्ड में उतरें वरिष्ठ अधिकारी , किसी भी घटना पर तुरंत लें संज्ञान , संवेदनशील क्षेत्रों और सोशल मीडिया पर रखी जाए प्रभावी निगरानी

Rajasthan