मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने केक कटवाकर दी शुभकामनाएं
जयपुर । राजस्थान सचिवालय अधिकारी सेवा संघ के अध्यक्ष अभिमन्यु शर्मा का जन्मदिन आज बड़े ही उत्साह और गरिमामय माहौल में मनाया गया।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी संघ कार्यालय पहुंचे और अध्यक्ष को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
प्रदेश के जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने अभिमन्यु शर्मा को शुभकामनाएं दी। मंत्रालय कार्यालय में केक काटकर जन्म दिन मनाया गया । इस दौरान मंत्री कन्हैया लाल चौधरी,बीजेपी नेता महेश व्यास सहित जलदाय विभाग के कार्मिक और अधिकारी मौजूद रहे ।
मंत्री चौधरी ने अभिमन्यु शर्मा की कार्य प्रणाली सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में संघ निरंतर सशक्त हो रहा है और कर्मचारियों के हितों की प्रभावी पैरवी की जा रही है।