चूरू में 'सुरक्षित बचपन' अभियान के तहत 50 स्कूलों के 100 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया। यह प्रशिक्षण जिला पेंशनर कल्याण केंद्र में आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण का उद्देश्य
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बच्चों के अधिकारों का संरक्षण, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पोक्सो एक्ट) 2012 के प्रभावी क्रियान्वयन और बाल संरक्षण से संबंधित कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरूकता एवं संवेदनशीलता विकसित करना था।
- विशिष्ट न्यायाधीश पोक्सो कोर्ट बलवंत सिंह भारी ने प्रशिक्षणार्थियों को पोक्सो अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों और बाल शोषण के लक्षणों की पहचान एवं उपाय के बारे में जानकारी दी।
- डीएलएसए सचिव कृष्णा राकेश कांवत ने पीड़ित बालकों के अधिकार, न्यायिक प्रक्रिया और नालसा हेल्पलाइन 15100 के बारे में बताया।
- राकेश कुमार ने ऑनलाइन सुरक्षा और साइबर ग्रूमिंग के संबंध में जागरूक किया।
- डॉ. जितेंद्र ने बताया कि बाल शोषण का बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव पड़ता है।
स्रोत: Times of Rajasthan
