Skip to content
हिन्दी
BREAKING

जयपुर में 8 से 10 दिसंबर तक प्रवासी राजस्थानी दिवस का आयोजन

Updated:

जयपुर में 8 से 10 दिसंबर तक प्रवासी राजस्थानी दिवस का आयोजन, 7,500 से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण

प्रवासी राजस्थानी दिवस: 8 से 10 दिसंबर तक भव्य आयोजन,
— सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

जयपुर में 8 से 10 दिसंबर तक प्रवासी राजस्थानी दिवस का भव्य आयोजन होगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर यह तीन दिवसीय आयोजन किया जा रहा है।

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने शुक्रवार को शासन सचिवालय में तैयारियों की समीक्षा की और सभी संबंधित अधिकारियों को समय पर सभी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए।

मुख्य आयोजन की तैयारियां

मुख्य सचिव ने कहा कि इस आयोजन में 'विकास भी, विरासत भी' की झलक दिखाई देनी चाहिए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि 10 दिसंबर को छह विशेष सत्र होंगे। इनमें पर्यटन, शहरी विकास, उद्योग, ऊर्जा, माइनिंग और प्रवासी राजस्थानी संवाद शामिल हैं।

  • 8 दिसंबर को झुंझुनूं के खेतड़ी स्थित अभयगढ़ में शेखावाटी हेरिटेज मीट आयोजित होगी।
  • 9 दिसंबर को जयपुर स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में प्रवासी सांस्कृतिक संध्या आयोजित की जाएगी।
  • 10 दिसंबर को जयपुर के जेईसीसी में मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा।

स्रोत: Times of Rajasthan

Source: Times of Rajasthan

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News