कोटा/बूंदी, 27 नवंबर। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की ओर से प्रत्येक माह की 27 तारीख को आयोजित किए जाने वाले ‘निधि आपके निकट’ कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को छह जिलों कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़, करौली एवं सवाई माधोपुर में शिविर आयोजित किए गए।
शिविरों में भविष्य निधि सदस्यों, नियोक्ताओं एवं पेंशनरों की समस्याओं का समाधान किया गया और उन्हें संगठन की विभिन्न योजनाओं, पेंशन एवं बीमा संबंधी प्रावधानों की जानकारी दी गई।
डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र की सुविधा
इस माह आयोजित शिविरों में विशेष रूप से ईपीएस पेंशनरों को डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के लिए जागरूक किया गया। ईपीएफओ एवं इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के संयुक्त प्रयास से शिविर स्थलों पर डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाने एवं प्रस्तुत करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई।
