Skip to content
हिन्दी
BREAKING

राजस्थान मंत्रिमंडल की बैठक आज, ईंधन बचत प्रमुख एजेंडा

Updated:

जयपुर। राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की बैठक शुक्रवार को बुलाई गई है। राजस्थान मंत्रिमंडल और मंत्रिपरिषद की करीब तीन माह बाद शुक्रवार को होने वाली बैठक में ईंधन बचत प्रमुख एजेंडा…

जयपुर। राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की बैठक शुक्रवार को बुलाई गई है। राजस्थान मंत्रिमंडल और मंत्रिपरिषद की करीब तीन माह बाद शुक्रवार को होने वाली बैठक में ईंधन बचत प्रमुख एजेंडा रह सकता है ।

जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचत अपील के बाद राज्य सरकार प्रशासनिक स्तर पर कई बड़े फैसले ले सकती है। सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय के मंत्रिमंडल कक्ष में शाम 5 बजे मंत्रिमंडल और 5.30 बजे मंत्रिपरिषद की बैठक प्रस्तावित है।

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News