राजस्थान सरकार सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, चूरू ---- पंचायती राज आम चुनाव-2026 : जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा ने जिलेवासियों से 14 एवं 16 नवंबर को अधिकाधिक मतदान की अपील की
चूरू, 13 नवम्बर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने जिलेवासियों से पंचायती राज आम चुनाव-2026 के चतुर्थ चरण में अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील की है।
उन्होंने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार चतुर्थ चरण का मतदान पंचायत समिति सुजानगढ़, तारानगर पूर्व, तारानगर पश्चिम (भालेरी), रतनगढ़, चूरू एवं चूरू उत्तर निर्वाचन क्षेत्रों में निर्धारित है। जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पद के लिए शनिवार, 14 नवंबर, 2026 को तथा पंच एवं सरपंच पद के लिए रविवार, 16 नवंबर, 2026 को प्रातः 07 बजे से सायं 06 बजे तक मतदान होगा।