Skip to content
हिन्दी
BREAKING

पंचायती राज आम चुनाव 2026 चुनाव सामान्य व्यवस्था को लेकर सौंपी जिम्मेदारी

Updated:

पंचायती राज आम चुनाव 2026 चुनाव सामान्य व्यवस्था को लेकर सौंपी जिम्मेदारी श्रीगंगानगर, 2 नवंबर। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में पंचायती राज आम चुनाव 2026 सफलतापूर्वक सम्पन्न करवाने के लिए विभिन्न कार्यों व सामान्य व्यवस्था को लेकर विभिन्न अधिकारियों को उत्तरदायित्व दिए गए हैं। जिला कलक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. अमित यादव ने बताया कि स्ट्रांग रूम, मतगणना हाॅल तैयार करना, बेरिकेडिंग मतदान दलों का बूथवार प्लान, चार्ट प्रदर्शित करना, मतदान दलों की रवानगी, संग्रहण, मतगणना से

पंचायती राज आम चुनाव 2026

चुनाव सामान्य व्यवस्था को लेकर सौंपी जिम्मेदारी

श्रीगंगानगर, 2 नवंबर। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में पंचायती राज आम चुनाव 2026 सफलतापूर्वक सम्पन्न करवाने के लिए विभिन्न कार्यों व सामान्य व्यवस्था को लेकर विभिन्न अधिकारियों को उत्तरदायित्व दिए गए हैं।

जिला कलक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. अमित यादव ने बताया कि स्ट्रांग रूम, मतगणना हाॅल तैयार करना, बेरिकेडिंग मतदान दलों का बूथवार प्लान, चार्ट प्रदर्शित करना, मतदान दलों की रवानगी, संग्रहण, मतगणना से संबंधित कार्यों के लिए पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता व अधिशाषी अभियंता को, पेयजल व्यवस्था के लिए अधीक्षण अभियंता पेयजल विभाग, निर्बाध विद्युत आपूर्ति को लेकर जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधीक्षण अभियंता को, मतदान दलों के लिए टैन्ट, माइक, कैमरा इत्यादि व्यवस्था के लिए अधिशाषी अभियतंा नगर विकास न्यास को तथा आयुक्त नगरपरिषद, तहसीलदार निर्वाचन, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी जिला निर्वाचन शाखा तथा जिला परिषद के अधीक्षण अभियंता को भी चुनाव से संबंधित सामान्य व्यवस्था को लेकर विभिन्न दायित्व दिए गए हैं।

संलग्न दस्तावेज़: फाइल 1

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला गंगानगर) · 02 नवम्बर 2026, 01:17 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News